{"_id":"598a0b964f1c1b9c0e8b4767","slug":"11502219158-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना डीएवी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना डीएवी का स्थापना दिवस
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज का 78वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वैदिक रीति से यज्ञ एवं हवन पूजन हुआ। इस दौरान प्रख्यात गायक त्रियुगी नारायण पाठक ने भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी तथा उनकी पत्नी पुष्पा त्रिपाठी ने मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ भगवान का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कॉलेज के विद्यार्थियों तथा संस्थापक सदस्यों ने यज्ञ में अपनी आहुति डाल संस्था के विकास की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने सामूहिक रुप से देशभक्ति आधारित सामूहिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया।
प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने संस्थापक स्व. रामगोपाल आर्य को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. रामगोपाल आर्य ने शहर में खुद का घर न बना कर समाज के लिए डीएवी का निर्माण कराया । रामगोपाल आर्य को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके पद चिह्नों पर चलकर संस्था को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में छात्रों द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनिरुद्ध त्रिपाठी, डॉ. विनोद कुमार, ऋषिकेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, रमेश आर्य, शिव शंकर आर्य, हरिशंकर मिश्र, रामजी उपाध्याय, राजेंद्र आर्य, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।