{"_id":"5c2ba9d3bdec2257191905a4","slug":"111546365395-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के लिए खेल बनेंगे माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के लिए खेल बनेंगे माध्यम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिला पंचायती राज विभाग अब स्वच्छता के लिए एक नई मुहिम चलाने की योजना बनाया है। अब जिले के सभी न्यायपंचायतों पर ओडीएफ ओलंपिक खेलों के आयोजन किए जांएगे। यहां से चयनित प्रतिभागियों को ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में तथा ब्लाकों की विजेता टीमों को जिला मुख्यालय पर खेलने का मौका मिलेगा। ये आयोजन गांवों में स्थित खेलों के मैदानों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर किए जाएंगे। इसी बहाने गांवों के खेलों के मैदान और सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई भी जाएगी और शौचालयों के उपयोग के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता भी बढाई जाएगी। इस मुहिम की जानकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने दी।
डीएम ने बताया कि ओडीएफ ओलंपिक का आयोजन खेलेंगे जमकर ,स्वच्छता के दम नारे पर 6 जनवरी से 11 जनवरी तक सभी 92 न्यायपंचायतों पर चार प्रकार की खेलों के आयोजन किए जाएंगे। इसमें रस्साकस्सी , बालीबाल , कुश्ती और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। डीएम ने बताया कि विजेता टीमों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि जिले में 1.69 लाख शौचालयों के सापेक्ष 1.39 लाख शौचालयों को साइट पर अपलोड कर दिया गया है। छूटे 48 हजार परिवारों के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। 31 जनवरी तक इनका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम को फेसबुक और यू ट्यूब पर दिखाने की योजना प्रशासन बना रहा है। इस मौके पर सीडीओ आशुतोष कुमार दिवेदी और उपजिलाधिकारी अतुल गर्ग ने इस ओडीएफ ओलंपिक के बारे में जानकारी दी।