{"_id":"59c69f9c4f1c1b23688b6173","slug":"111506189212-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में शनिवार को नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों ध्यान आकर्षित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्तीपुर के पुरस्कृत बच्चों द्वारा स्वच्छता पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डा. नम्रता श्रीवास्तव ने उपस्थित जनता एवं बच्चों को इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचे कैसे इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन हो गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कहा कि इस आयोजन सेण्क ही स्थान पर सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की गई इससे जनता को निश्चित रूप से लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के बारे में सोचना चाहिए। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने पंडित दीनदयाल के विचारों पर प्रकाश डाला । परियोजना निदेशक बीबी सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया ।मेले में नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, जिलाऱ् समन्वयक योगेंद्र यादव, चंद्रपाल राय, सुधा वर्मा, अरुण कुमार सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।