फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   11 nominations for village head posts

ग्राम प्रधान पदों के लिए 11 ने किया नामांकन

Wed, 08 Aug 2018 10:51 PM IST
mau
mau Updated Wed, 08 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
11 nominations for village head posts
घोसी ब्लाक पर सराय गनेश गांव के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए नामांकन करते प्रत्याशी सुनील सिंह। - फोटो : mau
स्थानीय ब्लाक के देवरिया खुर्द ग्राम पंचायत में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद  के उपचुनाव के लिए  बुधवार को ब्लाक परिसर में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उक्त पद के लिए कुल तीन महिला प्रत्याशीयो ने नामांकन दाखिल किया नामांकन करने वालों में  सीमा, सविता, तथा मीना शामिल हैं।
विज्ञापन

 बता दे कि स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के देवरिया खुर्द गांव की महिला ग्राम प्रधान रीता सिंह की कुछ माह पूर्व आकस्मिक मौत हो गयी थी और तब से यहाँ की ग्राम प्रधान पद की सीट रिक्त थी। ग्राम पंचायत में रिक्त पड़े  इस ग्राम प्रधान पद हेतु बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्र भरा गया। उक्त पद के लिए कुल तीन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बावत निर्वाचन अधिकारी रमेश गौतम ने बताया कि 9 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, 10 अगस्त को पर्चा वापसी व् चुनाव चिन्ह आवंटन,17 अगस्त को मतदान एव 20 अगस्त को मतगणना के बाद निर्वाचित प्रधान के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


 घोसी :  ब्लाक के सराय गनेश गांव में रिक्त प्रधान पद के  लिए 17 अगस्त को होने वाले उपचुनाव के लिये बुधवार को 6 लोगों ने चुनाव अधिकारी डॉ. पी डी सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया। सराय गनेश गांव के युवा प्रधान सुशील सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह की 15फरवरी को असामयिक मृत्यु होने के बाद प्रधान का पद रिक्त है। इसके लिए होने वाले उपचुनाव के लिए सुनील सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह ने सपा कार्यालय से प्रमुख सुजीत सिंह के साथ पहुच कर नामांकन दाखिल किया। इस के बाद अजीत चौहान पुत्र रामानन्द चौहान,अरुण चौहान पुत्र रामचन्द्र,संजय सिंह पुत्र कमलेश,धर्मचंद्र पुत्र रामरतन मौर्य तथा अफरोज पुत्र अहमद ने अपने प्रस्तावक,समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीपुर :  स्थानीय ब्लाक के खुरहट ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए बुधवार को ब्लाक मुख्यालय  पर नामांकन किया गया। इस पद के लिए बृजेश यादव और सूर्यभान यादव ने नामांकन कयिा। नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को होगी जब कि 10 को परचा वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। मतदान 7 अगस्त को होगा। पीठासीन अधिकारी डॉ पी डी सिंह ने बताया कि सराय गनेश ग्राम सभा में 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 9 अगस्त को पर्चो की जांच होगी। 10 अगस्त को पर्चों की वापसी के बाद 17 को मतदान और 20 को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed