फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1032 adolescents were vaccinated at 11 centers on the first day

पहले दिन 11 केंद्रों पर 1032 किशोरों का हुआ टीकाकरण

Mon, 03 Jan 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
1032 adolescents were vaccinated at 11 centers on the first day
मऊ। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किशोरों का टीकाकरण सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन जिले में कुल 11 केंद्रों पर 1032 किशोरों ने टीके की पहली डोज ली। हालांकि टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के अनुमान के हिसाब से कम संख्या में किशोर पहुंचे। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता को समाप्त किया गया है। केंद्र पर पहुंचे किशोर मौके पर ही पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए पहचान पत्र ले जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए शहर स्थित जिला महिला अस्पताल के पीपी सेंटर को ही कोविड वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है। जहां टीकाकर्मियों के साथ सत्यापन कर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 15 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए 1.56 लाख किशोरों का चिह्नित किया गया है। टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग से दो सौ टीकाकर्मी तथा दो सौ सत्यापन कर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 18 वर्ष से ऊपर के 21 लाख 97 हजार 629 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें से 14 लाख नौ हजार 677 लोगों ने पहली डोज ली है, जबकि सात लाख 87 हजार 952 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में केंद्र ढूंढते रहे किशोर
मऊ। जिले में किशोरों के टीकाकरण का समुचित प्रचार प्रसार न होने के कारण टीकाकरण केंद्र खोजने के लिए किशोरों और उनके अभिभावकों को खासी परेशान उठानी पड़ी। सुबह 10 बजे से ही जिला अस्पताल में कई किशोर टीकाकरण के लिए पहुंचे। जहां से उन्हें जिला महिला अस्पताल स्थिति पीपी सेंटर के लिए भेज दिया गया। किशोरों का कहना था कि टीकाकरण केंद्र के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली थी। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्साह के साथ टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे किशोर
मऊ। जनपद के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही किशोरों के पहुंचने का क्रम चलता रहा। सुबह 10 बजे से किशोरों का टीकाकरण प्रारंभ हुआ। घोसी सीएचसी पर दोपहर 2.15 मिनट तक 55 किशोरों का टीकाकरण किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर दोपहर 12.30 बजे तक 24 किशोरों को टीका लगा। रतनपुरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक कुल 36 किशोरों का टीकाकरण हुआ। यहां टीकाकरण के लिए कुल कुल 76 किशोरों ने पंजीकरण कराया था। वहीं फतहपुर मंडाव सीएचसी पर दोपहर 12 बजे तक कुल 60 किशोरों का टीकाकरण हुआ। उधर कोपागंज स्थित सीएचसी पर दोपहर एक बजे तक 27 किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं रानीपुर सीएचसी पर शाम चार बजे तक कुल 28 किशोरों ने टीके की पहली डोज ली।
सभी केंद्रों पर भेजी गई कोवैक्सीन की दो-दो सौ डोज
मऊ। किशोरों के टीकाकरण के लिए पूर्व में ही टीकाकरण कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया था। सभी 11 केंद्रों पर एक साथ सुबह के 10 बजे से टीकाकरण प्रारंभ हुआ। सभी केंद्रों पर पहले दिन टीकाकरण के लिए दो-दो सौ कोवैक्सीन की डोज भेजी गई। टीकाकरण केंद्र पर कई किशोर अपने परिजनों के साथ पहले से पंजीकरण कराकर पहुंचे, वहीं काफी संख्या में किशोरों का आन साइट पंजीकरण कर वैक्सीन की डो़ज दी गई।

इस मामले में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी केंद्रों पर कोवैक्सीन की दो-दो सौ डोज भेजी गई है। जरूरत के अनुसार सभी केंद्रों को पर्याप्त डोज उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में अब तक 18 वर्ष से ऊपर के कुल 85 फीसदी लोगों को प्रथम डोज लगाई गई है। जबकि 50 फीसदी लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed