{"_id":"664a2ef3df1a4debf50a3fcd","slug":"102-doctors-examined-the-health-of-1517-people-in-the-health-fair-mau-news-c-295-1-mau1001-112847-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आरोग्य मेले में 102 डॉक्टरों ने 1517 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आरोग्य मेले में 102 डॉक्टरों ने 1517 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की
विज्ञापन
मऊ। जिले में रविवार को शहर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में 102 डॉक्टरों ने 1517 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। बेहतर उपचार के लिए 10 मरीजों को जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया।
स्वास्थ्य मेले में बगली पिजड़ा पीएचसी पर सबसे ज्यादा 92 मरीज और चोरपाकला और कसारा पीएचसी पर सबसे कम मात्र 16 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जांच कर दवा दी। किशोरियों को पौष्टिक आहार के सेवन के साथ साफ सफाई की जानकारी दी गई। बताया कि मेले में 102 डॉक्टरों के साथ 275 पैरामेडिकल स्टाफ ने मेले में आने वाले 683 पुरुष, 644 महिला के साथ 190 महिलाओं को नि:शुल्क उपचार का लाभ दिया। जांच और उपचार के दौरान गंभीर पाए जाने वाले 10 मरीजों को दवा देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
वहीं दूसरी ओर रानीपुर ब्लॉक के खुरहट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में खासी, सर्दी, बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य रोगों से ग्रसित 44 मरीजों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान डॉ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट जीतेंद्र कुमार भारती, नीतू तिवारी, प्रवीण कुमार चौहान, विकास मौर्या, राजबली सिंह, गुलाब आदि मौजूद रहे।