{"_id":"5c797704bdec224e364fb1a4","slug":"101551464196-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वस्थ्य समाज की कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वस्थ्य समाज की कड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर पालिका कम्युनिटी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के मानदेय में बढ़ोत्तरी पर खुशी जाहिर करते हुए घोसी सासंद हरीनरायण राजभर का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वस्थ्य समाज की कड़ी हैं।
मुख्य अतिथि सासंद हरीनारायण राजभर ने कहा कि कुपोषण को दूर करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। इनके बगैर कुपोषण मुक्त तथा स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना संभव नहीं है। विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव कि प्राथमिक कार्यकर्ता है, जो कि सभी की सुख-दुख की जानकारी रखती है। जो निस्वार्थ भाव से गर्भवती महिलाएं, बच्ची तथा बच्चों को ख्याल रखती है।
इससे पहले संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजली मौर्या ने मानदेय में वृद्धि करने पर सरकार के प्रतिनिधि सासंद का सम्मान किया। इस मौके पर डीपीओ केएम पांडेय, राघवेंद्र राय, ब्लॉक अध्यक्ष मंजू तिवारी, निधि राय, हेमलता देवी, सुनिता मिश्रा, पूनम चौहान, संगीता सिंह, ऊषा राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रही। उपाध्यक्ष सरिता सिंह और जिला अध्यक्ष कंचन राय ने आभार जताया।