फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दूसरे दिन भी ट्रेनें रहीं निरस्त, लोग हलाकान

दूसरे दिन भी ट्रेनें रहीं निरस्त, लोग हलाकान

Thu, 28 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ट्रेनें रहीं निरस्त, लोग हलाकान
पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ जंक्शन पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के दूसरे दिन बुधवार को एक दर्जन ट्रेनें निरस्त रही। इनमें गोरखपुर से होकर वाराणसी की ओर जाने वाली कई ट्रेनें भी शामिल रही। वहीं बुधवार को आधा दर्जन ट्रेनों के टर्मिनेट कर उन्हें दूसरे स्टेशन से संचालित करने का निर्णय लिया गया। वाराणसी-गोरखपुर रूट की तरफ जाने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों के निरसत होने के साथ दूसरी ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मऊ जंक्शन पर बने वाशिंगपिट को ट्रैक से जोड़ने के लिए 26 फरवरी से शुरू नान इंटरलॉकिंग कार्य दूसरे दिन बुधवार को जारी रहा। 6 ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री दिनभर हलाकान दिखे। मऊ जंक्शन से होकर वाराणसी तथा गोरखपुर रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से पिपरीडीह, दुल्लहपुर, जखनिया,सादात, इंदारा, कीड़िहरापुरा, बेल्थरारोड जैसे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed