{"_id":"5bfacfcabdec2241c63653d4","slug":"101543163850-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 दिनों बाद पुलिस ने दर्ज की हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 दिनों बाद पुलिस ने दर्ज की हत्या की रिपोर्ट
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
मधुबन(मऊ)। थाना क्षेत्र के सौंदी गांव में बीते अगस्त माह में जमीनी विवाद में मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने रविवार को तीन माह बाद पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। वादी का आरोप था कि पुलिस मामला दर्ज करने में हीलाहवाली बरत रही थी। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
दर्ज मुकदमेे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के सौंदी गांव निवासी शशीप्रभा पांडेय ने आरोप लगाया है कि 19 अगस्त 2018 की सुबह वह और उसका पति सत्यप्रकाश पांडेय गांव में स्थित ब्रह्म स्थान पर पूजा करने आए हुए थे। इसी दौरान गांव के देवेंद्रनाथ पांडेय, दिनेश, अजय पांडेय, त्रिभुवन पांडेय निवासी सौदी और सच्चिदानंद मिश्र वहां पहुंचे। जहां जमीनी विवाद को लेकर पांचों उसके पति से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पांचों ने मिलकर लाठी डंडे से हमला कर उसके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बच्चें सहित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता द्वारा मधुबन थाना में तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा न तो मामला दर्ज किया न ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। जिस पर महिला कोर्ट गई। रविवार को कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।