{"_id":"5bf04f5dbdec2269317ca0db","slug":"101542475613-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सहभागिता से देश के 50 स्वच्छ शहरों में शामिल होगी मऊ पालिका: तैयब पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की सहभागिता से देश के 50 स्वच्छ शहरों में शामिल होगी मऊ पालिका: तैयब पालकी
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। स्वच्छता के लिए एक और मुहिम वार्ड से लेकर सड़कों, गलियों तक जन जागरूकता के उदेश्य से शनिवार को नगर पालिका द्वारा जागरूकता रैली नगर में निकाली गई। रैली में विभिन्न सरकारी-निजी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। रैली के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों और छात्रों ने लोगों को 2019 स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी दी। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद की अपील की, जिससे 2019 में मऊ नगर केे प्रदेश के सबसे साफ सुथरा निकाय में पंजीकृत किया जा सकें।
शनिवार की सुबह 10 बजे मिर्जाहादीपुरा चौराहा पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, रौजा, सदर बाजार, हठ्ठी मदारी होते हुए मुस्लिम इंटर कॉलेज परिसर पर समाप्त हुई। रैली में शामिल नगर पालिका कर्मचारियों, डीएवी, तालिमुदीन, मुस्लिम इंटर कॉलेज, जीवन राम इंटर कॉलेज और अमृत स्कूल के छात्रों ने पोस्टर, बैनर और स्लोगन के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें चार जनवरी 2019 से शुरू हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में मऊ नगर को प्रदेश के स्वच्छ नगर निकायों में शामिल करने के लिए नगर को स्वच्छ रखने की अपील की। साथ ही घरों से निकलने वाला कचरा डस्टबीन और पॉलिथीन के बजाए कपड़ों या कागजों से बने बैग को प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रैली के बाद मुस्लिम इंटर कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि 2018 स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर को देश में 272वीं रैकिंग मिली थी, लेकिन नगर के ओडीएफ होने और लोगों की सहभागिता सेे इस सर्वेक्षण में टॉप 50 में आने की उम्मीद है। इस मौके पर नगर पालिका ईओ संजय कुमार मिश्रा, नरेश कुमार, धर्मेंद्र पांडेय, पीएन मिश्रा, गुफरान खान, फकरे आलम, धीरज राजभर, दुर्गेश सिंह, खुशहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
सभी निकायों में निकली जागरूकता रैली
मऊ।घोसी में नगर पंचायत ईओ विनित कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष शाकिया खातून की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। इससे पहले एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मुहम्मदाबाद गोहना में ईओ रामसफल यादव के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। दोहरीघाट में ईओ रिचा सिंह और नगर पंचायत वेदाना सोनकर की नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इसीक्रम में वलीदपुर नगर पंचायत में ईओ नीतेश गौरव, अध्यक्ष प्रतिनिधि मुहम्मद अली की नेतृत्व में रैली निकाली गई। चिरैयाकोट नगर पंचायत में ईओ मनोज कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष लीलावति यादव व सभासदों द्वारा रैली निकाली गई। इसी तरह से कोपागंज में ईओ जयप्रकाश यादव और अदरी नगर पंचायत में चेयरमैन प्रतिनिधि इंतेखाब आलम व ईओ अमर नाथ राम द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।