{"_id":"5bba3c27867a5568595c9247","slug":"101538931751-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जोड़े जिंदगी भर साथ रहने को हुए राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जोड़े जिंदगी भर साथ रहने को हुए राजी
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 13 पारिवारिक मामले आए जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से सात मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें दो जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर साथ जिंदगी गुजारने को राजी हुए। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 14 अक्तूबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।
सदस्यों के प्रयास से नसरीन बानों और मुहम्मद खालिद तथा विभा और संदीप आपसी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। वही सूरज और बविता, जरीना और इम्तेयाज तथा हेवंती और उदयनरायन के लगातार अनुपस्थित रहने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। जबकि लक्ष्मीना और राजेश तथा रूकमणि और कमलेश के मामले में पक्षकारो के बीच सुलह न होने और विपक्षी के अनुपस्थिति के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। इस दौरान अफरोज और अब्दुल मन्नान के मामले में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय मांगा।
इस दौरान एक मामलें में एक पक्षकार उपस्थित हुआ तथा चार मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 14 अक्तूबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरसद,अर्चना उपाध्याय,डा.एम ए खान, निरीक्षक अनिता सिंह, आरक्षी पुष्पा गुप्ता ने अपना योगदान दिया। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।