{"_id":"5b0eee934f1c1bb26e8b5733","slug":"101527705235-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेटरी संघ का विकास भवन पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्रेटरी संघ का विकास भवन पर प्रदर्शन
Updated Thu, 31 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वाधान में बुधवार को जिले के सेक्रेटरियों ने विकास भवन पर तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रर्दशन कर धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह प्रदेशस्तर पर आंदोल चलाया जाएगा। धरने की अध्यक्षता करते हुए ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कहा कि इस धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ ग्राम विकास अधिकारी संघ ने समर्थन दिया है। बोले उनका संगठन तीन मांगों पर आंदोलन कर रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक किए जाने तथा अधिमान्य योग्यता ट्रिपल सी के स्थान पर ओ लेवल किया जाए, इसके अलावा सातवें वेतन मैट्रिक्स के सापेक्ष किया जाए। 10 वर्ष के बाद 16 और 26 वर्ष पर पदोन्नति की जाए। साथ वेतन पदोन्नति के आधार पर दिया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन अप्रैल माह से सरकार का ध्यान आकृष्ट करा रही है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। वक्ताओं ने चेताया कि यदि सरकार ऐसे ही उनकी मांगों पर उपेक्षात्मक रवैया अपनाती रही तो दो जून से प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरने में समन्यवय समिति के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, विवेकानंद गुप्त, कृष्ण राम पांडेय, सुमन, रामआशीष यादव, अनिल यादव, राजन सिंह, संजय यादव, विजय बहादुर सिंह, स्नेहा मौर्या, नदीम अख्तर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।