{"_id":"5ad63b4e4f1c1b350b8b514e","slug":"101523989326-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को स्वस्थ्य रहने के लिए कराया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को स्वस्थ्य रहने के लिए कराया योग
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के बकवल स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मंगलवार को पतंजलि युवा भारत एवं मऊ पुलिस के आपसी सहयोग से साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में पुलिसकर्मियों का योगाचार्य द्वारा योग के विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान योग करने से होने वाली बीमारियों से मुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया।
योग शिविर का प्रारंभ योग प्रशिक्षक बृज मोहन ने पुलिसकर्मियों को योग के महत्व की जानकारी देने के साथ योगिक जागिंग , सूर्य नमस्कार , प्राणायाम के क्रम में भ्रस्तिका, कपाल भांति, व उज्जायी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया । वहीं मधुमेह, अपच, हाइपर एसिडिटी, मोटापा, सर्वाइकल आदि को केंद्र में रखते हुए सूक्ष्म व्यायाम, मंडूक आसन, शशक आसन, वक्र आसन, गौमुख आसन, पश्चिमोत्तान आसन, चक्की आसन का अभ्यास कराने के साथ निरोग बने रहने के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करने की सलाह दी। योग शिविर में युवा भारत नशामुक्ति जनपद प्रभारी राज सिंह यादव, आरआई सुदामा सहित दर्जनों पुलिस के जवान उपस्थित रहे।