फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोस

आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोस

Sat, 21 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोस
घोसी (मऊ)। आजाद हिंद संगठन घोसी की तरफ से नगर के एक सिनेमा के पास शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने शहीदों को नमन किया। मुख्य वक्ता योग प्रसाद ने कहा कि देश की आजादी में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिंद फौज और सरकार का महत्वपूर्ण रोल रहा है। आजाद हिंद फौज की ही देन है कि अंग्रेज जल्द देश से चले गए। हमारे देश को आजाद कराने में क्रांतिकारियों का विशेष योगदान रहा है।यदि सुभाष बाबू देश में रहे होते तो देश का बंटवारा नहीं हुआ होता।आज भी देश के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के साथ विदेशी कंपनियों के चंगुल से मुक्ति के लिए स्वदेशी अपनाने की जरूरत है।स्वदेशी अपना कर देश को मजबूत करने की आवश्यकता है।ताकि विदेशी कंपनियां देश को छोड़ दें। प्रधान संघ अध्यक्ष हरिकेश यादव ने कहा कि हम सभी महान क्रांतिकारी सुभाषचंद्र बोस जी के ही चलते आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। जिनके कारण हम स्वाभिमान के साथ आजाद हुए। आज इनके विचारों को आत्मसात कर देश से भ्रष्टाचार,गैर बराबरी, आदि से मुक्त दिलाना है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संचालन कर रहे लालचंद यादव ने उनके बताए रास्ते पर चलते हुए देश की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को कवल देवी गिरी, शिवमुनि, शीला, शशिकला पांडेय, राजाराम यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed