{"_id":"59c69f9b4f1c1b20688b633b","slug":"101506189211-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। डेंटल सोसाइटी मऊ के तत्वाधान में शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना के गालिबपुर स्थित किंग्स इंडेन इंटरनेशनल स्कूल में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा नौ तक छात्र छात्राओं का चिकित्सकों ने परीक्षण किया। साथ ही उनकों दांतों की साफ-सफाई का सुझाव दिया। इस दौरान बच्चों में पेस्ट व ब्रश आदि भी मुफ्त में वितरण किया गया।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ अमित कुमार उपाध्याय ने बच्चों को दांतो की सुरक्षा के लिए सजग रहने और ठंडे और मीठे पदार्थों का सेवन से बचने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि चॉकलेट, बिस्किट व अन्य पदार्थों का सेवन करने से दांतों और मसूड़ों पर असर पड़ता है। साथ ही तमाम प्रकार की बीमारियों से जूझना पड़ता है। चिकित्सकों ने ब्रश करने के तरीके से भी छात्रों को अवगत कराया और दातों के साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया । इस मौके पर जनपद से आए चिकित्सकों का विद्यालय के चेयरमैन डॉ प्रवीण कुमार मद्धेशिया व डायरेक्टर डॉ मोनिका गुप्ता ने बुके भेंट कर स्वागत किया । इस मौके पर डॉ असगर अली सिद्दीकी ,डॉ असलम ,डॉ राजीव वर्मा, डॉ राजीव रंजन सिंह, डॉ आशीष उस्मानी ,डॉ दीपक तिवारी ,डॉ मनीष बरनवाल ,डॉ आशीष बरनवाल , प्रिंसिपल अरमान भारद्वाज व विद्यालय के बच्चे तथा अभिभावक आदि उपस्थित थे।