फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कसबे में पेय जल की भारी किल्लत

कसबे में पेय जल की भारी किल्लत

Sat, 19 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कसबे में पेय जल की भारी किल्लत
कोपागंज। स्थानीय नगरपंचायत के वाजिदपुरा में मोहल्ले के लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि पानी आपूर्ति के साथ काला कचरा बदबूदार और उसमें कीड़े आ रहे हैं। मुहल्लेवासियों ने नगर पंचायत और जल निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से वाजिदपुरा मोहल्ले को जलापूर्ति की जाती है। यहां पानी की सप्लाई दोस्तपुरा स्थित नलकूप से की जाती है। हालांकि यह आपूर्ति कस्बे की आबादी के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। मुहल्ले में आबादी के अनुरूप इंडिया मार्क टू हैंडपंपों की स्थापना भी नहीं हो सकी है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मुहल्लेवासियों की मानें तो निगम द्वारा की जा रही प्रदूषित जलापूर्ति से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मुहल्ले के दयानंद गुप्ता, आशीष मोदनवाल, भारत गुप्ता, पिंटू बरनवाल, हीरालाल, कार्तिक मोदनवाल का कहना है कि पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत और जल निगम की ओर से की जा रही सप्लाई का पानी पीने योग्य ही नहीं है। यही वजह है कि लोग विभिन्न संक्रमण बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग की है। इस बाबत किशन, आनंद, आदित्य बरनवाल, पवन सिंह, हेमंत मिश्रा, इकलाख का कहना है कि जल निगम और नगरपंचायत प्रशासन की उदासीन कार्य प्रणाली से हम लोग तंग आ चुके हैं। शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्या का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसी बात है तो तत्काल कार्यवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed