फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 BLO absent

10 बीएलओ अनुपस्थित

Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
10 BLO absent
नगर क्षेत्र के भीटी स्थित प्राथमिक स्कूल में मतदाता पुनरिक्षण पंजीकरण कार्यक्रम के दौरान औचक निरीक्षण कर बीएलओ की जांच करते जिलाधिकारी निखिलचन्द्र शुक्ला।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण पंजीकरण कार्यक्रम 15 सितंबर से चलाया जा रहा है। रविवार को विशेष बूथ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। रविवार को जिलाधिकारी निखिलचंद शुक्ला ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान 10 बीएलओ अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला ने विशेष बूथ दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र के 30 बूथों का निरीक्षण किया। यहां पर अनुपस्थित पाए गए बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने तथा कुछ की सेवाएं समाप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान नागरिकों-राजनीतिक दलों से अपील की कि जनपद में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। आप सभी अपने-अपने बूथों पर बीएलओ से संपर्क कर, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा लें तथा जिनकी मृत्यु हो गई है उनका नाम सूची से कटवा लें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि आपके विभाग के जो भी कर्मचारी मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे हैं उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं और जो अनुपस्थित हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने सबसे पहले कन्या पाठशाला भीटी का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर तैनात  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला, सहायक अध्यापक अनीता अनुपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने यहां के बीएलओ के सेवा समाप्ति का निर्देश दिया। इसके अलावा डीसीएसके महाविद्यालय में सहायक अध्यापक सोनम श्रीवास्तव अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार सोनीधापा इंटर कालेज में सहायक अध्यापक राधा सिंह, सहायक अध्यापक शाकीब, सहायक अध्यापक लालती, सहायक अध्यापक कृष्णा रामबहादुर, सहायक अध्यापक काशीनाथ, बाल निकेतन स्थित प्राथमिक विद्यालय में छाया वसिम सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने तथा अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक दिन का वेतन का काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ल ने बुनाई विद्यालय पर सभी बीएलओ के उपस्थित रहने पर उनके कार्य की सराहना की।


उपस्थित बीएलओ रीता, राजेन्द्र, माया, अभिनव को शाबासी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग इसी लगन से कार्य करते रहे तो आपको प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी बूथों का निरिक्षण कराकर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी शिवकुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमर नाथ राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed