फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yuwa sports meet,siddi vinayak mahavidhyalaya

1600 मीटर दौड़ में उमेश राघव ने बाजी मारी

Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
yuwa sports meet,siddi vinayak mahavidhyalaya
गोवर्धन के सिद्धि विनायक महाविद्यालय में खेलकूद युवा प्रतिभा महोत्सव में दौड़ लगाते खिलाड़ी - फोटो : MATHURA
गोवर्धन(मथुरा)। सिद्धि विनायक महाविद्यालय में वार्षिक ब्लाक स्तरीय खेलकूद युवा प्रतिभा महोत्सव का शुभारंभ प्रबंधक नंदकिशोर शर्मा और सचिव मधु शर्मा ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में पहले दिन 1600 मीटर दौड़ में उमेश राघव प्रथम, सोनू द्वितीय, भारत तृतीय रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर 800 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, विष्णु यादव द्वितीय, ओमवीर तृतीय, 200 मीटर दौड़ में छात्र मोनू लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल अड़ीग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में दीन दयाल इंटर कॉलेज की हेमलता प्रथम, 200 मीटर दौड़ में नीरज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में पुष्पेंद्र प्रथम, लंबी कूद में हेमंत प्रथम रहा।
विज्ञापन

खेल प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि शुक्रवार को महिला व पुरुष वर्ग में बैडमिंटन व खो-खो प्रतियोगिता होगी।
प्रबंधक नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से खेल में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। सहप्रबंधक विपुल शर्मा, प्राचार्य श्याम बिहारी शर्मा, राजीव शर्मा, नीतेश दीक्षित, राम शर्मा, विजय शर्मा, लक्ष्मी सिंह, अर्चना माथुर, प्रवीण सिंघल, पवन कुमार, नरेंद्र सिंह, संजीव चौहान, कुंवर पाल, उपेंद्र, अजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed