{"_id":"688fb8dfc91254daa0018ca7","slug":"youths-were-sent-to-cambodia-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-the-merchant-navy-and-were-made-to-do-cyber-fraud-there-mathura-news-c-369-1-mt11009-133710-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया भेजे युवक, वहां साइबर ठगी के धंधे में लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया भेजे युवक, वहां साइबर ठगी के धंधे में लगाया
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों को ठगों ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कंबोडिया भेज दिया। इसके बाद ठग इन युवकों से साइबर ठगी कराने लगे। जैसे-तैसे युवकों ने कंबोडिया में भारतीय दूतावास पहुंचकर जान बचाई है। पीड़ितों के परिजन ने तीन के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सिहोरा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके बेटे लोकेंद्र और नगला राना निवासी अमित की मुलाकात कोचिंग में रामबाबू उर्फ रामू से हुई थी। रामबाबू ने खुद को थाईलैंड में मर्चेंट नेवी में कार्यरत होना बताया और दोनों युवकों को नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद उसने युवकों से करीब तीन लाख रुपये लिए और 26 जुलाई को दोनों को दिल्ली से फ्लाइट से कंबोडिया भेज दिया। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद युवकों को एक होटल में बंधक बना लिया। साथ ही पास में मौजूद रकम भी छीन ली और साइबर ठगी के धंधे में लगा दिया। जैसे-तैसे युवकों ने भागकर भारतीय दूतावास में शरण ली।
दूतावास के अधिकारियों से संपर्क किया और इसके बाद परिजन को घटना की जानकारी हुई। परिजन ने तीन के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया है कि फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।