फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youth was attacked near Bankebihari temple panic spread due to the actions of drug addicts

UP: बांकेबिहारी मंदिर के पास युवक पर हमला, नशेबाजों की हरकत से फैली दहशत; फिर भी पुलिस ने नहीं सुनी

Sat, 14 Dec 2024 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 12:47 PM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर के पास नशेबाजों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक की जमकर पिटाई करने के बाद तमंचा दिखाकर धमकाया। तमंच देख लोग दहशत में आ गए। पीड़ित की शिकायत के बाद भी पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है।
 

विज्ञापन
youth was attacked near Bankebihari temple panic spread due to the actions of drug addicts
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास एक युवक पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पिटाई कर घायल कर दिया और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के पास रतनछतरी निवासी टीकम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह दोस्त बेगमपुर निवासी हरिश्चंद्र के साथ कालीदह क्षेत्र स्थित निषादराज पार्क में बैठा था। इसी दौरान नशे में धुत पांच युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान साथी हरिश्चंद्र ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमलावर युवकों ने उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


वह जान बचाकर अपने घर पहुंच चला गया। तो आरोपी युवक उसके घर पहुंच गए और घर में तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित टीकम ने क्षेत्रीय पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल टीम का उपचार तो कराया लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed