फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man lynched in Mathura Baldev report filed against six in case

प्रेमी को दी दर्दनाक मौत: युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ रिपोर्ट, पिता बोले- बेटा फौज में जाने की कर रहा था तैयारी

Fri, 20 May 2022 11:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बलदेव (मथुरा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बलदेव (मथुरा)। Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 May 2022 11:14 PM IST
सार

बलदेव में मंडौरा गांव में गुरुवार की देररात एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि युवक की मौत प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है।

विज्ञापन
Young man lynched in Mathura Baldev report filed against six in case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के बलदेव के गांव मंडौरा में गुरुवार की देर रात एक बजे युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक दूसरे पक्ष के की छत से घर में घुसा था। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दंपती को हिरासत में लिया है। मृतक के पिता ने छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनका बेटा घर से दौड़ लगाने निकला था। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


गांव दबदुआ निवासी प्रताप सिंह का 21 साल का बेटा कृष्णा स्नातक करने के बाद फौज की तैयारियों में जुटा था। आरोप है कि देर रात मंडौरा निवासी सुरेंद्र सिंह के घर में घुसने पर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह खुद सुरेंद्र सिंह ने बलदेव पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। बलदेव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। मृतक के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी ऊषा, बेटी प्रिया, इंद्रजीत, कप्तान और सौदान के खिलाफ थाना बलदेव में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि उनका बेटा फौज की तैयारियों में जुटा हुआ था। प्रतिदिन की भांति वह दौड़ लगाने गया था। आरोपियों ने उसे घेरकर बेरहमी से मार डाला है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। यह सही है फौज की तैयारी कर रहा युवक प्रतिदिन दौड़ लगाने जाता था, पर रास्ते में उसे गोबर डालते हुए एक युवती मिल जाती थी। दोनों करीब आए और दोनों में प्यार हो गया। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की लाठी-डंडों से हत्या की गई है। पिता की तहरीर पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिर भी हिरासत में लिए गए दंपती से पूछताछ की जा रही है।

थाने पर जमा हो ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग
दबदुआ गांव के युवक की हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ थाना बलदेव पर एकत्रित हो गई। सभी ग्रामीण एक ही स्वर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एसपी देहात और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि कार्रवाई तो शत-प्रतिशत की जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था कृष्णा
मृतक कृष्णा तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे भाई पवन और अमन हैं। युवक की हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां, भाइयों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई हत्या को लेकर काफी डरा और सहमा हुआ है। गांव में भी चूल्हे तक नहीं जले हैं। माहौल गर्माए जाने के चलते दोनों गांवों में एहतियात के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर गतिविधियों पर नजरें गढ़ाए हुए है।

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस 
  • पुलिस बता रही है कि रात एक बजे हुई वारदात।
  • मृतक के पिता कह रहे हैं दौड़ लगाने गया था कृष्णा।
  • दौड़ लगाने एक बजे तो कोई नहीं जाएगा।
  • मृतक के परिजन या दूसरे पक्ष में कौन झूठ बोल रहा है।
  • एक बजे हत्या हुई तो 4 बजे सूचना क्यों की दी गई।
  • घर से करीब दो किमी रात एक बजे कृष्णा क्यों गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed