{"_id":"6790ae3a107c8d104f040349","slug":"youth-killed-in-mathura-goes-for-friend-s-birthday-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Youth Murder News: दोस्त के बर्थडे के जश्न में गया था युवक, इस हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Youth Murder News: दोस्त के बर्थडे के जश्न में गया था युवक, इस हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले
Wed, 22 Jan 2025 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:07 PM IST
सार
Mathura Crime News: राया में निर्माणधीन बरेली हाईवे मार्ग पर जिस अज्ञात युवक का शव मिला उसकी पहचान हो गई है। 20 वर्षीय युवक के परिजनों ने बताया कि वो दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था, उसके बाद घर लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणधीन मथुरा बरेली हाइवे राजमार्ग पर आज सुबह मिले 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव थाना मांट क्षेत्र के गांव जनकपुर निवासी रोहित पुत्र राजवीर का निकला। बुधवार की सुबह निर्माणधीन बरेली-जयपुर हाईवे के किनारे एक शव पड़ा देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राया थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे पड़े युवक के शव की शिनाख्त के लिए तलाशी ली गई। युवक की पहचान सम्बंधी कोई कागजात नहीं मिला।
घटना की सूचना पर एसपी देहात त्रिगुन विसेन क्षेत्राधिकारी महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक के फोटो सम्बंधित थानों और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सोशल मीडिया द्वारा परिजनों ने शव की शिनाख्त कर थाना राया पहुंच गए।
मृतक के पिता राजवीर ने बताया कि रोहित मंगलवार की शाम दोस्त के यहां जन्मदिन पार्टी मनाने गांव मिर्ताना ( टेंटीगांव ) जाने की कहकर गया था। रात को वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। फोन से संपर्क किया, लेकिन रात में रोहित का मोबाइल स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
राजवीर राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही रोहित की बहन की गोद भराई की रस्म हुई है। घर में खुशियों का माहौल था। ऐसे में बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। रोहित 12वीं पास करने के बाद सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।