{"_id":"65ca8f090e83c5f1590a79c4","slug":"your-son-is-trapped-in-gang-rape-if-you-want-to-save-him-then-send-50-thousand-rupees-mathura-news-c-369-1-mt11005-108565-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सामूहिक दुष्कर्म में फंस गया है तुम्हारा बेटा, बचाना है तो 50 हजार रुपये भेजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सामूहिक दुष्कर्म में फंस गया है तुम्हारा बेटा, बचाना है तो 50 हजार रुपये भेजो
विज्ञापन
मथुरा। एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए साइबर ठग लगातार पुलिस कर्मी बनकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
सोमवार को एक और नया मामला सामने आया, जिसमें साइबरों ठगों ने मंडी रामदास के एक व्यक्ति को वीडियो कॉल किया। कहा कि तुम्हारा बेटा सामूहिक दुष्कर्म में फंस गया है। उसे बचाना है तो 50 हजार रुपये दो, वरना जेल भेज देंगे। बकायदा किसी से बात कराई, जिसका चेहरा एआई तकनीक से बेटे के चेहरे से बदल दिया।
मंडी रामदास निवासी अशफाक अली ने बताया कि एक वीडियो कॉल सोमवार दोपहर उनके फोन पर आया। वीडियो कॉल करने वाला पुलिस की वर्दी पहने था। उसने कहा कि तुम्हारा बेटा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंस गया है। उसे बचाना है तो 50 हजार रुपये बैंक खाते में भेज दो। वरना, उसे जेल भेज देंगे। अशफाक ने बताया कि उन्होंने सजगता दिखाई। बकायदा किसी से बात कराई, जिसका चेहरा एआई तकनीक से बेटे के चेहरे से बदल दिया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के साइबर अपराध के समाचार पढ़ रखे थे, इसलिए तत्काल सजगता दिखाते हुए तत्काल बेटे को दूसरे नंबर से फोन किया। बेटे ने बताया कि वह महोली रोड पर है। इधर, साइबर ठगों को भी बातों में लगाए रखा। साइबर ठग 50 हजार रुपये से 10 हजार रुपये की मांग पर आ गए। जब उनको बेटे से फोन पर बात होने की सच्चाई बताई तो कॉल काट दिया और नंबर बंद कर लिया। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।