फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youngsters should stay away from mobile phones and make themselves self-reliant.

Mathura News: मोबाइल-रील से दूरी रख तरुणी खुद को बनाएं आत्मनिर्भर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youngsters should stay away from mobile phones and make themselves self-reliant.
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर के तत्वावधान में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन रोड पर रविवार को तरुणी सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज की तरुणी आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान से युक्त होकर ही वर्तमान समाज की कठिन चुनौतियों का सामना कर सकती हैं।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि आईपीएस ट्विंकल जैन ने कहा कि जब महिलाएं एक साथ उठ खड़ी होती हैं आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो जाती हैं। तरुणी मोबाइल और रील बनाने से दूरी बनाएं और खुद को आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा रखें तभी महिलाएं आगे बढ़ेंगी। कथा वाचक हेमलता शास्त्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम समाज में आगे बढ़ें। समाज का नेतृत्व करें। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सीमा मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अपनी सभ्यता, संस्कृति और देश की रक्षा करनी है।
विज्ञापन


प्रांत बौद्धिक प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति डॉ. मालती मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। बालिकाओं व युवतियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मार्शल आर्ट का रोमांचकारी प्रदर्शन भी किया। महानगर संघ चालक लक्ष्मी नारायण, प्रचारक आयेंद्र, विजय बंटा, श्रीओम, विमल, जगदीश, मुकेश शर्मा, आशीष शर्मा, बलबेंद्र साधु, सुबोध, सिकंदर सिंह, दक्ष गोयल, सीताराम आदि मौजूद रहे। प्रीती ने संचालन और धन्यवाद ज्ञापन कीर्ति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed