फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young women are working hard to join the army.

Mathura News: सेना में भर्ती के लिए कठिन मेहनत कर रहीं युवतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Young women are working hard to join the army.
पुलिस, सेना भर्ती के लिए मैदान में अभ्यास करती बालिकाएं। 
मथुरा। देश की विभिन्न सैन्य इकाईयों का हिस्सा बनने की चाहत में युवतियां लगातार शारीरिक मेहनत करने में जुटी हुई हैं। सुबह-शाम मैदान पर दौड़ और दैनिक अभ्यास के जरिए खुद को तैयार कर रही हैं। इसी शारीरिक और मानसिक फिटनेस के बल पर वे सेना और पुलिस का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन


सेना, अर्ध्य सैन्य बल और पुलिस में जाने के प्रयास में जुटी युवतियां खुद को फिट रखने के लिए कोच की मदद ले रहीं है। कोच के अनुसार सुबह शाम की दौड़, व्यायाम और संयमित भोजन के जरिए खुद को सेना या पुलिस का हिस्सा बनाने के लिए तैयार कर रहीं है। कोच शिवा राजपूत ने बताया कि युवतियों में सेना में जाने की ललक है। इसके लिए वे हर दिन कठिन परिश्रम कर रहीं है। स्वयं के संसाधनों पर निर्भर रह कर युवतियां खुद ही तैयारी में जुटीं है।
विज्ञापन



ऑरेशन सिंदूर में खासी चर्चाओं में रही कर्नल सोफ़िया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का नाम पूरे देशवासियों की जुबान पर है। तभी से सेना का हिस्सा बनने की ठान ली। - भावना, कोच कबड्डी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में भर्ती की प्रक्रिया को भाई के साथ जाकर देखा। धीरे धीरे दौड़ का अभ्यास कर रही हूं। नियमित व्यायाम भी करती हूं। सुबह मोटे अनाज का प्रयोग भी शुरु किया है।- पूजा चौधरी, एमए प्रथम वर्ष

पुलिस में भर्ती होने वाली लड़कियों को देखती हूं। कई बार बात भी की है। पुलिस में भर्ती होना न होना एक अलग बात है लेकिन शरीर को स्वस्थ रखना भी बेहद आवश्यक है। मोहिनी, बीए प्रथम वर्ष


सरकारी सेवाओं में जाने की तैयारी कर रहे खेल से जुड़े युवा वर्ग के लिए सुविधाएं न के बराबर हैं। ऐसी स्थिति में स्वयं के संसाधनों से जितना हो सकता है उतनी अधिक से अधिक तैयारी में जुटे हैं। संजना, बीए प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed