फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man's private part cut after kidnapping

युवक का अपहरण: अपहरणकर्ताओं ने बेहोश कर काटा प्राइवेट पार्ट, फिर सड़क पर फेंक दिया...मामला सुन पुलिस भी चकराई

Wed, 12 Feb 2025 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 10:42 AM IST
सार

 युवक को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में मघेरा-बाटी मार्ग पर फेंक दिया। 
 

विज्ञापन
Young man's private part cut after kidnapping
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जैंत के छटीकरा निवासी युवक ने छाता क्षेत्र के कुछ लोगों पर अपहरण कर ले जाने और बेहोश कर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस पीड़ित युवक को खोज रही है। लेकिन युवक पुलिस के सामने नहीं आ रहा है। इस संबंध में युवक की बहन ने छाता कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


छटीकरा के रहने वाले एक युवक का आरोप है कि 9 फरवरी की रात को टेम्पो से कोसी से छटीकरा जा रहा था। छाता के पास बोलेरो कार सवार चार नकाबपोशों ने उसे जबरन टेंपो से उतरा और अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवक को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में मघेरा-बाटी मार्ग पर फेंक दिया। होश आने पर युवक अपने घर गया और परिजन को जानकारी दी। 
विज्ञापन


सीओ छाता आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की बहन थाने आई थी। वह जिन लोगों पर आरोप लगा रहे हैं मंगलामुखी प्रतीत हो रहे थे। उन्हें थाने बुलाया तो वह तुरंत थाने आ गए, लेकिन पीड़ित युवक का कोई पता नहीं है। पीड़ित के सामने आने और बयान देने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed