फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man thrown out train fight for seat

UP: सीट को लेकर हुआ झगड़ा, युवक को फेंक दिया ट्रेन से बाहर; यात्रियों में मच गई चीख-पुकार

Mon, 10 Feb 2025 07:23 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 10 Feb 2025 07:23 PM IST
सार

कोच में यात्रियों ने धक्का देने वाले आरोपी को पकड़ लिया। इसके साथ ही आरपीएफ को भी सूचना दी। घायल की हालत गंभीर है। उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
young man thrown out train fight for seat
घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में आगरा- दिल्ली रेल खंड पर दादर अमृतसर एक्सप्रेस के सामान्य कोच में सीट को लेकर यात्रियों में विवाद हो गया। गांव कोटवन के समीप एक यात्री को दूसरे यात्री ने धक्का दे दिया। जिससे गाड़ी में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 

आरपीएफ की टीम ने घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। उधर यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़कर पलवल आरपीएफ के हवाले कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार-रविवार की रात्रि में करीब डेढ़ बजे आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाली 11057 दादर अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रियों के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार घायल ने बताया कि झगडे़ के बाद युवक ट्रेन के गेट पर जाकर खड़ा हो गया। आरोप है कि जब ट्रेन गांव कोटवन के पास से गुजर रही थी तभी आरोपी युवक ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह गिर कर घायल हो गया।

 
विज्ञापन

यात्रियों ने युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना रेलवे हेल्प लाइन के माध्यम से आरपीएफ को दी। इंस्पेक्टर गिर्राज सिंह, उपनिरीक्षक निति सिंह, हेड कांस्टेबिल उदल सिंह, हरेंद्र सिंह की टीम रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। टीम ने पेट्रोलिंग करके घायल युवक खोज लिया।

 

आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार युवक ने अपना नाम असलम बेग 24 वर्ष पुत्र इस्लाम बेग निवासी कश्मीरी गेट नई दिल्ली बताया। सीएचसी प्रभारी गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 

 

उधर ट्रेन में सवार यात्रियों ने एक युवक को आरपीएफ पलवल के सुपुर्द कर दिया है। जिसकी पहचान विजय पुत्र सोनपाल निवासी गांव कमसरा, हसायन हाथरस के रूप में हुई। आरपीएफ के अनुसार अभी उससे पूछताछ चल रही है। सूचना के बाद घायल असलम बेग के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed