फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man sleeping on the roof of the bus fell down, died

बस की छत पर सो रहा युवक नीचे गिरा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Young man sleeping on the roof of the bus fell down, died
टैंटीगांव (मथुरा)। बरात में गए युवक की सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस की छत से गिर कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार (35) निवासी कौलाना थाना नौहझील हलवाई का काम करता था। शनिवार रात परिवार के युवक की शादी थी। बरात बस से गांव छिकाऊ टूंडला गई थी। इसमें दिनेश भी गया था। बरात चढ़त व खाना खाने के बाद रात को बरात लौट रही थी। कुछ बराती बस की छत पर चढ़ कर सो गए। बस रात दो बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 77 गांव मीरपुर के पास पहुंची, बस के ऊपर सो रहे दिनेश कुमार की आंख खुल गई और वह अचानक खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इससे वह चलती बस से नीचे सड़क पर गिर गया। बस चालक एवं अन्य बरातियों को उसके गिरने का पता नहीं चला। बाराती घर पहुंच गए। यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सड़क पर घायलावस्था में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दिनेश कुमार से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर मृत मिले दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed