फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man died while two friends were seriously injured when Bolero overturned in Mathura

Mathura News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटी बोलेरो, युवक की मौत जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल

Thu, 31 Aug 2023 12:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 12:26 PM IST
सार

मथुरा में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में बोलेरो गाड़ी पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
young man died while two friends were seriously injured when Bolero overturned in Mathura
Mathura News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलटी बोलेरो, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह बोलेरो गाड़ी पलटने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसमें बैठे दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलने पर घर में चीख पुकार मच गई। एक पल में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


मामला मगोर्रा थाना क्षेत्र के फौड़र गांव का है। गांव निवासी राहुल गुरुवार की सुबह अपने दोस्त गौरव और पंकज के साथ रिश्तेदारों के लिए विदाई का सामान लेने सौंख कस्बा आया था। वह अपने फूफा की बोलेरो गाड़ी लेकर गया था। सुबह करीब सात बजे सामान लेकर बाजार से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दोस्त के व्यापारी पिता को लूटा: झांसे में लिया और 50 लाख कर दिए पार; हकीकत पता चली तो खिसक गई पैरों तले जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में नगला हमला गांव के समीप बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में राहुल की मौके पर मौत हो गई। दोस्त गौरव व पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  

हाथरस के मुरसान निवासी रघुवीर सिंह व ममता देवी राहुल के फूफा-बुआ हैं। वह बुधवार को रक्षाबंधन पर बोलेरो गाड़ी से ससुराल आए थे। राहुल उनकी विदाई का सामान लेने के लिए गया था। लौटते समय हादसा हो गया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राहुल की मौत हुई है। दो दोस्त घायल हैं।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में भाई-बहन एक साथ बने जज: पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता, माता-पिता ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

परिवार में सबसे बड़ा था राहुल

वहीं राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह दो भाई और एक बहन हैं। इसमें राहुल सबसे बड़ा था। उससे छोटा बिट्टू और सबसे छोटी एक बहन रूबी है। हादसे में मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीण परेशान परिजन के ढांढस बंधाते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed