फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man climbed the tree, harassed the police for an hour

Mathura News: पेड़ पर चढ़ा युवक, एक घंटे किया पुलिस को परेशान

Thu, 07 Sep 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Young man climbed the tree, harassed the police for an hour
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके के रंगेश्वर महादेव मंदिर के पास बृहस्पतिवार को एक युवक शनिदेव मंदिर के पास पेड़ पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। एक घंटे तक पुलिस को उसने परेशान किया। फायरबिग्रेड के कर्मचारियों ने उसे जैसे-तैसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


वाकया सुबह सात बजे करीब का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि शनिदेव मंदिर स्थित पेड़ पर एक युवक चढ़ गया है। चौकी प्रभारी होली गेट अवधेश पुरोहित मौके पर पहुंचे। युवक को उतरने को कहा। उसने पुलिस की बात अनसुनी कर दी और कूदने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद फायरबिग्रेड टीम को बुलाया गया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ पर चढ़े और रस्से के जरिये युवक को नीचे लाया गया। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed