फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man burnt to death after touching high tension wire In Mathura

Mathura: एचटी लाइन के तार में छूने से जिंदा जल गया युवक, परिवार में मची चीख पुकार; छत के ऊपर से गुजरी है लाइन

Tue, 06 Feb 2024 11:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 11:38 PM IST
सार

मथुरा में एचटी लाइन के तार में छूने से युवक जिंदा जल गया। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। लाइन छत के ऊपर से गुजरी है। छत पर पैर फिसलने से हादसा हो गया। 

विज्ञापन
young man burnt to death after touching high tension wire In Mathura
मनोहर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की शाम हाईटेंशन लाइन के तार में छूने से 55 वर्षीय की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली है। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन


घटना जैंत थाना क्षेत्र के चौमुहां गांव की है। यहां पर हाईवे के सर्विस रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे मनोहर पिछले 10 वर्ष से रह रहा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। उसके मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। बेटे सहदेव ने बताया कि पिता छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। खड़े हुए तो अचानक उनका पैर फिसल गया। वह एचटी लाइन के तार से छू गए। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार लाइन को हटाने की मांग की। कई बार प्रार्थनापत्र भी दिया। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही की वजह से आज हमारे पिता की जान चली गई। बताया कि घर पर हम दो भाई व दो बहन हैं। एक बहन की शादी हो गई है। दूसरी अभी 14 वर्ष की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीओ राहुल चौरसिया ने बताया कि पहले यहां खेत से पीछे लोगों ने लाइन के नीचे मकान बना लिए। एक दो बार कर्मचारी पोल लगाकर लाइन ऊंची करने भी गए। इस पर कालोनी वासियों ने पोल लगने नहीं दिया। घटना दुखद है। विभाग द्वारा परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed