{"_id":"697669c9c333d6647d0358cc","slug":"young-man-attacked-in-life-threatening-incident-mathura-news-c-412-1-mt21008-4583-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युवक पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युवक पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
नौहझील। कस्बा के टोली मोहल्ला निवासी एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और तमंचे से हमला कर दिया। इसी दौरान पहुंचे ग्रामीणों के बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और 6 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फरजंद अली ने बताया कि 22 जनवरी बृहस्पतिवार की शाम मदरसे के सामने स्थित एक दुकान पर 2 लाख रुपये देने गए थे। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने पैसे लिए, वहां पहले से घात लगाकर बैठे नामजदों और उनके अज्ञात साथियों ने हमला कर दिया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से पीटा और तमंचा तान दिया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देख सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। हालांकि पीड़ित के पास पैसे सुरक्षित हैं।
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सद्दाम, पप्पू और मोनिस समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।