{"_id":"69b061d544dbe26c150b6865","slug":"young-man-arrested-with-counterfeit-currency-investigating-mathura-news-c-412-1-mt21005-5986-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गोवर्धन में पकड़ा गया ऐसा युवक, जिसके पास से मिले 500-500 के नकली नोट; पुलिस पूछताछ में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोवर्धन में पकड़ा गया ऐसा युवक, जिसके पास से मिले 500-500 के नकली नोट; पुलिस पूछताछ में जुटी
Wed, 11 Mar 2026 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:04 PM IST
सार
गोवर्धन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 रुपये के पांच नकली नोट बरामद किए। आरोपी राजस्थान के अलवर जिले का निवासी बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान एक युवक को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी में आरोपी से पांच सौ के पांच नकली नोट और 1850 रुपये की असली करेंसी बरामद हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजीव तिराहे से सौंख की ओर जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से नकली नोट (500 रुपये के) बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन निवासी रामपुरा फाटक, थाना खेडली, जिला अलवर (राजस्थान) बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बरामद नकली नोटों के आधार पर थाना गोवर्धन में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, निरीक्षक मनोज कुमार उज्ज्वल, उपनिरीक्षक मोहनलाल, कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद शाकिर शामिल रहे।