फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna water level increased at vrindavan in mathura

Mathura: वृंदावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर...नदी किनारे बसे लोगों को सता रही चिंता, प्रशासन अलर्ट

Tue, 05 Aug 2025 09:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 05 Aug 2025 09:18 PM IST
सार

बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इसका असर मथुरा के वृंदावन में भी देखने को मिल रहा है। नदी किनारे रहने वालों को चिंता सताने लगी है। वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Yamuna water level increased at vrindavan in mathura
यमुना का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब वृंदावन में भी दिखने लगा है। यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे यमुना तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, यमुना अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन प्रशासन सतर्क है और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने का प्रत्यक्ष असर वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित प्रसिद्ध केसी घाट पर देखा जा रहा है। यहां सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। इससे परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस विषय में जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि मानसून शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी कर ली थी। राहत एवं बचाव दलों की तैनाती के साथ ही सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर ली गई है। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed