फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna muktikaran abhiyan member meet to prakash jawdekar

एक जून तक यमुना पर अध्यादेश ः प्रकाश जावडेकर

Fri, 17 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 17 Apr 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
yamuna muktikaran abhiyan member meet to prakash jawdekar
यमुना की अविरल धारा ब्रज में आने का वक्त करीब आ गया है। साध्वी ऋ तंभरा के नेतृत्व में यमुना मुक्तिकरण अभियान का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर से मिला। केंद्रीय मंत्री ने एक जून से पहले यमुना के लिए अध्यादेश आने की बात कही है।
विज्ञापन

 
प्रतिनिधि मंडल के साथ गईं साध्वी ऋतंभरा ने मंत्री जावडे़कर से कहा कि यमुना कृष्ण भक्तों, पुष्टिमार्गीय वैष्णवों, ब्रजवासियों और किसानों की आस्था का केंद्र है। लोग अविरल धारा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संरक्षक गोकुल के पुष्टिमार्गीय आचार्य पंकज बाबा और अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री ने 22 मार्च को जंतर मंतर पर दिए गए सरकार के निर्णय से अवगत कराया।
विज्ञापन


उन्होंने ब्रजवासियों की भावनाओं और यमुना मुक्तिकरण अभियान के पक्ष में दिए निर्णय पर सरकार की अब तक की कार्रवाई की जानकारी भी मांगी। इस पर केंद्रीय मंत्री जावडे़कर ने कहा कि यमुना मुक्तिकरण अभियान को लेकर हुए फैसले पर केंद्र सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। शीघ्र ही तय सीमा के भीतर अभियान की मांगों के अनुसार केंद्र सरकार आदेश पारित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि यमुना की अविरलता और निर्मलता के लिए प्रक्रिया जारी है। इस संदर्भ में अभी तक राज्यों और केंद्र सरकार के साथ तीन महत्वपूर्ण बैठक हो चुकी हैं। एक जून से पहले अभियान की मूल भावना के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक आदेश पारित कर दिए जाएंगे।


इस शिष्ट मंडल में अभियान के तकनीकी सलाहकार रवि मोंगा, राष्ट्रीय सलाहकार राधाप्रिय, अभियान की युवा शाखा के राष्ट्रीय संयोजक अनुभव तैलंग भी सम्मिलित रहे। इसके बाद पंकज बाबा, राधाकांत शास्त्री, रवि मोंगा, राष्ट्रीय सलाहकार राधाप्रिय आदि ने विशेष सचिव शशि शेखर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि यमुना सरकार की प्राथमिकता है और अभियान की मांगों के लिए सरकारी कार्यवाही तेजी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed