फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna flowing 1.80 meters below the danger mark

Mathura News: खतरे के निशान से 1.80 मीटर नीचे बह रही यमुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Yamuna flowing 1.80 meters below the danger mark
विश्राम घाट पर यमुना का जलस्तर। संवाद
मथुरा। बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को दिनभर धूप रही। शाम को बादल उमड़ आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवा के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं खतरे के निशान ने 1.80 मीटर नीचे यमुना का जल बह रहा है। हालांकि बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


रविवार शाम को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। हालांकि नगर निगम ने संवेदनशील क्षेत्रों में जलनिकासी के लिए अतिरिक्त पंपसेट लगाए हैं। वहीं नए बस स्टैंड, भूतेश्वर अंडरपास पर भी जलनिकासी के लिए व्यवस्था की गई है। यहां हल्की बारिश में भी करीब तीन से चार फीट जलभराव हो जाता है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा है।
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को भी तेज हवा के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की दस्तक के बाद लगातार मौसम बदल रहा है। बादलों ने डेरा डाल लिया है। प्रतिदिन सुबह को तो कभी शाम को बारिश हो रही है। इधर, बारिश से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 11 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यमुना में ऊपर से छोड़ा 20 हजार क्यूसेक पानी
पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से यमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि खतरे के निशान से जलस्तर 1.80 मीटर नीचे है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में इंतजाम हैं। ऊपर से करीब 20 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। इससे एक सप्ताह के अंदर यमुना का जलस्तर करीब 164.20 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 166 मीटर पर है। हालांकि बाढ़ के खतरे से यमुना का जलस्तर काफी नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article