फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna flood water of fence entered houses In Mathura young man died due to drowning here

Yamuna Flood In Mathura: घरों में घुसा बाढ़ का पानी, डूबने से युवक की मौत; रेस्क्यू कर निकाले गए दो हजार लोग

Mon, 17 Jul 2023 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 02:02 PM IST
सार

Yamuna Flood In Mathura: मथुरा में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया। घर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। रेस्क्यू कर दो हजार से अधिक लोग बाहर निकाले गए। 

विज्ञापन
Yamuna flood water of fence entered houses In Mathura young man died due to drowning here
Yamuna Flood In Mathura: रेस्क्यू कर निकाले गए दो हजार लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के बीच वृंदावन के पानीघाट चौराहे के पास रहने वाला 25 वर्षीय जीतू पास के गड्ढे में डूब गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों के अनुसार, अपने गुरु श्रीराम पांडेय के साथ रहता था। वहीं बाढ़ प्रभावित नौहझील में युवक लापता हो गया।

विज्ञापन


राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार के अनुसार, मथुरा में यमुना के बढ़ते जलस्तर से मथुरा सदर, मांट, छाता, महावन क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं। मथुरा सदर उपखंड के राजपुर,जयसिंहपुरा, मथुरा, बांगर और औरंगाबाद खादर गांव के बाढ़ प्रभावित 868 लोगों को राहत शिविर में ठहराया गया है। माट उपखंड के दौलतपुर, फिरोजपुर सहित अन्य चार गांवों के क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित 325 व छाता उपखंड के बाबूगढ़ गांव के बाढ़ प्रभावित 850 लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Yamuna flood water of fence entered houses In Mathura young man died due to drowning here
Yamuna Flood In Mathura: बाढ़ में फंसे लोगों को नाव से बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
यमुना किनारे के किनारे के कुल 116 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें 11 गांव आबादी वाले हैं। इन गांवों के 316 राज्यों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि बिरला मंदिर धर्मशाला के राहत शिविर में 514, मोदी भवन में 73, हजारीमहल में 205 और नगर पालिका कल्याण इंटर कॉलेज के राहत शिविर में 325 बाढ़ प्रभावित लोगों को ठहराया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- Sawan 2023: दर्शन और परिक्रमा को भोले बाबा की सेना चली, बम-बम से गूंजी गली-गली

उन्होंने बताया कि कुल 1117 लोगों को 166 पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं बाढ़ प्रभावित नौहझील के गांव भैरई निवासी नरेश कुमार (19) 15 जुलाई से लापता है। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। भैरई क्षेत्र में यमुना में बाढ़ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed