फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: दर्शन और परिक्रमा को भोले बाबा की सेना चली, बम-बम से गूंजी गली-गली

Mon, 17 Jul 2023 02:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees came out of their homes to see Bholenath and circumambulate in Agra then roads were blocked
Sawan 2023: दर्शन और परिक्रमा को भोले बाबा की सेना चली - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में माथे पर तिलक, मुख पर बम बम के जयकारे। इसी जोश से भोले बाबा के भक्त शिव मंदिरों की परिक्रमा के लिए घरों से निकले। जोश और उत्साह ऐसा कि पूरे परिक्रमा मार्ग की गली-गली जयकारों से गूंज उठी। हजारों की संख्या में भक्तों के रेला से सड़कें जाम हो गईं।



सावन में मनोकामना पूरी करने के लिए भक्त शिव मंदिरों की परिक्रमा करते हैं। इसमें बल्केश्वर महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के दर्शन करते हैं। इस परिक्रमा मार्ग की दूरी करीब 40 किमी है। सावन के दूसरे सोमवार को शहर-देहात और आसपास के जिलों के भक्तों ने शाम को परिक्रमा शुरू की। इसमें युवा तो भक्ति में सराबोर दिखे। 

Devotees came out of their homes to see Bholenath and circumambulate in Agra then roads were blocked
Sawan 2023: भोलेनाथ का अभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही बुजुर्ग और महिलाओं में भी खासा उत्साह दिखा। तेज कदमों के साथ महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने शिव मंदिरों की परिक्रमा की। हजारों की संख्या में भक्तों के रेला से सड़कों पर जाम की स्थिति रही। जाम में फंसने और रुकावट भी भक्तों के जोश को डिगा नहीं पाई। महाकाल के दर्शन कर भक्तों ने मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की।
 
Devotees came out of their homes to see Bholenath and circumambulate in Agra then roads were blocked
Sawan 2023: भोलेनाथ के दर्शन और परिक्रमा को निकली महिला श्रद्धालु झूमते हुए - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की सेवा-सत्कार के लिए भी लोगों ने व्यवस्था कर रखी थी। जगह-जगह इन पर फूल बरसाए। इनके लिए भंडारा, प्रसाद और प्याऊ की भी व्यवस्था थी। थकान होने पर बैठने के लिए कुर्सियों का भी इंतजाम रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees came out of their homes to see Bholenath and circumambulate in Agra then roads were blocked
Sawan 2023: मंदिर और शिवालय जगमगाए - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार को अभिषेक के लिए शहर के सभी मंदिर और शिवालय रविवार को जगमगा रहे थे। मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी ने बताया कि रविवार की रात भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। सुबह आरती के लिए बाबा के सैकड़ों भक्तों ने मंदिर के बाहर विश्राम किया।

 
विज्ञापन
Devotees came out of their homes to see Bholenath and circumambulate in Agra then roads were blocked
Sawan 2023: शिव रूप में परिक्रमा करता भक्त - फोटो : अमर उजाला
यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर के कारण कैलाश मंदिर में महादेव के दर्शनार्थी परिक्रमा नहीं लगा पाए। मंदिर के महंत निर्मल गिरि ने बताया कि यमुना में पानी काफी बढ़ा हुआ है। इसलिए इस बार श्रद्धालु सिर्फ दर्शन कर सकेंगे। पृथ्वीनाथ मंदिर में हर बार की तरह इस बार भी बाबा के भजनों की गूंज रहीं। लाउडस्पीकरों पर बज रहे महादेव के भजनोंं पर नाचते गाते श्रद्धालुओं का रविवार रात से पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed