फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna Expressway

कोरोना के कहर से एक्सप्रेसवे पर सन्नाटा

Sat, 21 Mar 2020 04:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway
मथुरा। कोरोना का असर यमुना एक्सप्रेसवे पर भी दिख रहा है। - फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। कोरोना का असर यमुना एक्सप्रेसवे पर भी दिख रहा है। दहशत के चलते एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या में कमी आई है। स्थिति यह है कि पिछले सप्ताह की तुलना में चौथाई से भी कम वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर गुजरने वाले वाहनों की संख्या वीकेंड पर सबसे अधिक होती है। वीकेंड पर आगरा और दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या दो गुने तक पहुंच जाती है। अब एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर से गुजरने वाले वाहनों की संख्या में भी कमी आई है। यह कमी बृहस्पतिवार और शुक्रवार से बनी हुई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार और रविवार को दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक होती है। पर्यटक मथुरा-वृंदावन में दर्शन एवं ताजमहल और अन्य स्मारक देखने आते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण ताजमहल एवं प्रमुख मंदिरों के पट बंद होने से वाहनों की संख्या कम हुई है। जाबरा टोल प्लाजा ऑपरेशन मैनेजर सैयद रफी अहमद रिजवी ने बताया कि एक्सप्रेसवे के टोल पर शनिवार और रविवार को वाहनों की संख्या आम दिनों की तुलना में अधिक रहती है। वीकेंड पर एक्सप्रेस वे से औसतन 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से वाहनों की संख्या में गिरावट आई है। अब मात्र 24 घंटे में मुश्किल से 2500 वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed