फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   x-ray karaane vaale mareej mobail lekar aaen, philm khatm hai

Mathura News: एक्स-रे कराने वाले मरीज मोबाइल लेकर आएं, फिल्म खत्म है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
x-ray karaane vaale mareej mobail lekar aaen, philm khatm hai
मथुरा। एक्स-रे कक्ष में मोबाइल पर फोटो खींचता मरीज। - फोटो : mathura
मथुरा। जिला अस्पताल में एक्स-रे कराना है तो स्मार्ट फोन लेकर जाना होगा। अस्पताल में कई महीनों से एक्स-रे फिल्म का टोटा है। एक्स-रे के बाद मरीजों को कंप्यूटर में स्क्रीन से फोटो खिंचवाई जा रही है। स्मार्ट फोन न होने के चलते कई मरीजों को चिकित्सकों के पास पहुंचकर इलाज कराने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक्स-रे कक्ष में प्रभारी आरके तोमर ने बताया कि फिल्म के लिए अधिकारियों को महीनों पहले ही जानकारी दे दी थी। उन्होंने जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। जब मशीन आई थी उसी के साथ 180 फिल्म का पैकेट मिला था, जो एक माह बाद खत्म हो गई थी। यह सिलसिला जिला अस्पताल में लगभग छह माह से से चल रहा है। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। चिकित्सक भी मोबाइल में आई एक्स-रे फिल्म की फोटो देखकर उपचार करने मजबूर हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट फोन नहीं होने पर फजीहत

एक्स-रे फिल्म नहीं होने पर सर्वाधिक परेशानी ऐसे मरीजों को उठानी पड़ रही है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं होते हैं या कीपैड वाले मोबाइल हैं। इस तरह के मरीजों को विभागीय कर्मचारी उनके परिजन या फिर दूसरे मरीज के मोबाइल में एक्सरे रिपोर्ट डाल रहे हैं। इसके बाद दोनों मरीजों को चिकित्सक के पास रिपोर्ट दिखाने के लिए पहुंचा दिया जा रहा है। कई मामलों में कर्मचारी संबंधित मरीज की रिपोर्ट की फोटो सीधे चिकित्सक के मोबाइल पर भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिकॉर्ड के लिए फोटोकॉपी का सहारा

एक्स रे विभाग में एक्स-रे करने पहुंचने वाले मरीज का एक्स रे और उनकी रिपोर्ट का रिकॉर्ड रखने के लिए एक्स-रे की फोटो कॉपी कराकर कागजों में हिसाब मेंटेनेंस किया जा रहा है। रिकॉर्ड मेंटेनेंस करने में परेशानियां उठानी पड़ रही है।




डिमांड भेजी है

वर्तमान में एक्स रे फिल्म खत्म हो चुकी है। डिजिटल मशीन पर स्क्रीनिंग का कार्य कराया जा रहा है। हमने एक्स-रे फिल्म के लिए डिमांड भेजी है। जल्द ही फिल्म प्राप्त हो जाएगी। ज्यादातर मरीजों के लिए एक्स-रे फिल्म मायने नहीं रखती। चिकित्सक डिजिटल फॉर्म में देखकर भी उसका उपचार कर सकते हैं।

- डॉ. अजय कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed