फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wrestling with prize money of Rs 2.51 lakh ended in a draw

Mathura News: 2.51 लाख रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Wrestling with prize money of Rs 2.51 lakh ended in a draw
बरसाना। बूढ़ी लीला महोत्सव के मटकी फोड़ मेले में सोमवार को बरसाना के करहला मार्ग पर विशाल दंगल का आयोजन हुआ। आखिरी कुश्ती 2.51 लाख रुपये के इनाम व चांदी के गुर्ज पर हुई। विक्रम पहलवान जानू व अंकित पहलवान के मध्य हुई यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन



दंगल में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व आसपास के जनपदों के सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया। महिला पहलवानों ने भी भाग लिया। 11000 रुपये से कुश्तियों की शुरुआत के साथ आखिरी कुश्ती 251000 रुपये तक कराई गई। अंतिम कुश्ती लगभग बीस मिनट तक चली। इस दौरान दोनों पहलवानों ने अपने दमखम दिखाये।
विज्ञापन


इसके बाद चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी ने दोनों पहलवानों को 21-21 हजार रुपये प्रदान किए। दंगल में रेफरी की भूमिका भोला पहलवान, मोहन पहलवान, राजवीर यादव आदि ने निभाई। संचालन कमेटी के अध्यक्ष दिनेश परमार व चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी ने किया। ठाकुर राजेंद्र सिंह, हरिओम चौहान, महेश गौड़, हरिओम ठाकुर, बिहारी ठाकुर, संजय परमार, रघुवीर यादव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed