फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wrestlers displayed their techniques at the wrestling tournament

Mathura News: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers displayed their techniques at the wrestling tournament
कुश्ती दंगल में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते संयोजक केहरी पहलवान। 
राया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गोगा रोड पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। संयोजक केहरी सिंह पहलवान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसरों पर सरकार को कुश्ती और अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करानी चाहिए, जिससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले।
विज्ञापन

दंगल में भोला करील-जोनी पहलवान, राहुल सरकोरिया-राहुल सौंख, बबलू मई-केपी पहलवान, पंकज पहलवान संपत-विवेक पहलवान सौंख, मनीष पहलवान सारस-मोहित पहलवान मंशादेवी और आकाश पहलवान पीपल वाला-सचिन पहलवान सारस के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे। रंजित पहलवान खजूरी, अनिल पहलवान कूमरपुर, लालू पहलवान, अभय पहलवान सौंख और रीहान सौंख ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

अंतिम कुश्ती में यूपी केसरी हरिओम पहलवान से लड़ने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया, जिसके चलते कमेटी ने उन्हें विजेता घोषित किया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विक्रम सिंह, निहाल सिंह, अफजाल शाह, नरेंद्र रावत, सोनू तोमर, विपिन पहलवान, अजित पहलवान, राजू चौधरी, विमल प्रधान, मुकेश पाठक, बंटू पहलवान, सलिम खान आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका निहाल सिंह कोच ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed