फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wrestlers display their mettle in the arena

Mathura News: अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers display their mettle in the arena
मथुरा। जिला खेल कार्यालय और जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में जूनियर आयु वर्ग में कुश्ती के चयन ट्रायल हुए। इसमें जनपद के पहलवानों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि सरकार कुश्ती सहित अन्य खेलों के विकास के लिए प्रयास कर रही है। जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन सिंह ने विजेता पहलवानों को बधाई दी है। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कुश्ती कोच ब्रजमोहन सिंह, निहाल सिंह, रेफरी/कोच विनोद यादव, लोकेश धनकर, कान्हा पहलवान, कुणाल चौधरी, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फ्री स्टाइल में ये चुने गए
57 किग्रा में राहुल भाटी, 61 किग्रा में आकाश शर्मा, 65 किग्रा में गौरव सिंह, 70 किग्रा में सुमित कुंतल, 92 किग्रा में मोहित कुंतल, 97 किग्रा में विवेक कुमार और 125 किग्रा में कृष्ण पाल विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रीको रोमन में इनका हुआ चयन- 55 किग्रा में कृष्णा, 60 किग्रा में पवन कुमार, 63 किग्रा में धीरज, 87 किग्रा में सौरभ, 97 किग्रा में मोहित कुमार और 130 किग्रा में गिरधर चतुर्वेदी ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed