फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   World famous Dauji's Huranga on March 19

विश्व प्रसिद्ध दाऊजी का हुरंगा 19 मार्च को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
World famous Dauji's Huranga on March 19
बलदेव (मथुरा)। ब्रज के होली महोत्सव के पर्व के रूप में श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 19 मार्च को होगा। जहां पर नंगे बदन पर तड़ातड़ कोड़ों की मार देखने के लिए बड़ी संख्या देसी-विदेशी श्रद्धालु उमड़ेंगे। हुरंगा के नायक शेषावतार श्री दाऊजी महाराज होंगे। दाऊजी के हुरंगा की अनूठी परंपरा है। कवि की कल्पना ने कहा है देख देख या ब्रज की होरी ब्रह्मा मन ललचाए। ब्रज की होली भगवान श्रीकृष्ण में केंद्रित है, तो दाऊजी का हुरंगा उनके बड़े भ्राता श्री बलदेव जी पर केंद्रित है। हुरियारिनें यह नहीं देखतीं कि पिटने वाले जेठ हैं या ससुर।
विज्ञापन

हुरंगा में पुरुष गोप समूह महिलाएं गोपिका स्वरूप द्वारा प्रेम से भीगे पोतने कोड़ों की मार नंगे बदन पर खाते हैं, इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु आनंदित हो जाते हैं। हुरंगा का आयोजन दोपहर 11 बजे से मंदिर प्रांगण में होगा। हुरंगा खेलने के लिए ब्रज की गोपिका स्वरूप महिलाएं आकर्षक पहनावे में परंपरागत लहंगा फरिया आभूषण पहनकर अपने झुंड के साथ द्वारों से मंदिर में होली गीत गाते हुए आती हैं। श्रद्धालु प्रात: से ही छतों पर एकत्र हो जाते हैं।
विज्ञापन

मंच पर श्री कृष्ण बलराम सखाओं के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हैं। हुरंगा में गोस्वामी श्री कल्याण देव जी के वंशज सेवायत पांडेय समाज ही खेलते हैं। महिलाएं पुरुषों के बदन से कपड़े फाड़-फाड़कर उन्हें प्रेम से टेसू के रंग में भिगोकर उनका कोड़ा बनाकर नंगे बदन पर तड़ातड़ प्रेम से प्रहार करती हैं। पुरुष आनंदित हो जाते हैं। इसलिए कहावत है फागुन में जेठ कहे भाभी। छतों से गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ने से आसमान इंद्रधनुषी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल
बलदेव के विश्व प्रसिद्ध हुरंगा के संबंध में मंदिर रिसीवर आरके पांडेय ने बताया विशाल हुरंगा में 8 क्विंटल टेसू के फूल, ढाई क्विंटल केसरिया रंग, 11 क्विंटल विभिन्न प्रकार के अबीर-गुलाल, 11 क्विंटल व विभिन्न प्रकार के फूलों का प्रयोग होता है। टेसू का रंग प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाता है। इसमें केसर, चूना, फिटकरी मिलाकर शुद्ध रूप से प्राकृतिक बनाया जाता है। गुलाल को मशीनों द्वारा उड़ाया जाता है। पानी व रंगों के फव्वारे लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed