फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Workshop on Ramayana and Vedas will be held in council schools during summer vacation

Mathura News: परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश में रामायण और वेद पर होगी कार्यशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Workshop on Ramayana and Vedas will be held in council schools during summer vacation
मथुरा। जिले के 1536 परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश के दौरान रामायण और वेद अभिरुचि कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति संस्कार विकसित करना और कला के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला 5 से 10 दिन तक चलेगी, जिसमें विविध गतिविधियों का समावेश होगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यशालाओं में रामलीला कार्यशाला, रामचरितमानस गान एवं वाचन, रामायण चित्रकला, रामायण क्ले मॉडलिंग, रामायण मुख सज्जा और मुखौटा निर्माण के साथ-साथ वेदगान और वेद सामान्य ज्ञान कार्यशाला शामिल हैं।
विज्ञापन

इस आयोजन से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और रचनात्मक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग के अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान से यह आयोजन कराने के निर्देश आए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 ब्लॉकों के स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह कदम न केवल शैक्षिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed