{"_id":"687697b65973bb16470ebc2b","slug":"work-on-vrindavan-bypass-started-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: बांकेबिहारी के भक्तों को मिलेगी बड़ी राहत...बाईपास का कार्य शुरू, यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: बांकेबिहारी के भक्तों को मिलेगी बड़ी राहत...बाईपास का कार्य शुरू, यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा
Tue, 15 Jul 2025 11:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:33 PM IST
सार
वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। 15 किमी लंबे बाईपास का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
वृंदावन बाईपास का नक्शा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावनवासियों और तीर्थयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद वृंदावन बाईपास परियोजना का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि भूमि अधिग्रहण और टेंडरिंग की प्रक्रिया तेजी से शुरु कर दी गई है। इस बहुप्रतीक्षित बाईपास से यातायात दबाव में काफी कमी आएगी और स्थानीय निवासियों समेत श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिलेगी।
बाईपास की कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर होगी और यह सिक्स लेन का होगा। यह मार्ग जैत से शुरु होकर देवी आटस होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। बाईपास के जरिए आगरा, नोएडा और बरेली जैसे बड़े शहरों से वृंदावन आने-जाने वाले यात्रियों को सुगमता होगी और यात्रा का समय भी कम होगा।

Trending Videos
यह बाईपास 1645.72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टाेन 101 पर जुड़ेगा, जिससे दिल्ली व एनसीआर से आने वाले पर्यटक सीधे वृंदावन पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त, बाईपास के किनारों पर फुटपाथ का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे यह मार्ग न केवल सुविधाजनक बल्कि आकर्षक भी बनेगा।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि वृंदावन बाईपास के निर्माण से क्षेत्र के यातायात दबाव में कमी आएगी और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें-UP: हैवानियत...किशोर के कपड़े उतारे, चिल्लाने पर घोंट दिया गला; फिर आधा घंटे लाश के साथ रहा हत्यारोपी