{"_id":"6855bdd6fad2a2be7606c478","slug":"work-on-mathura-bareilly-highway-till-hathras-is-complete-vehicles-can-run-fast-mathura-news-c-369-1-sagr1038-131412-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा-बरेली हाईवे पर हाथरस तक काम पूरा, वाहन भर सकेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा-बरेली हाईवे पर हाथरस तक काम पूरा, वाहन भर सकेंगे फर्राटा
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे
- फोटो : mathura
मथुरा। मथुरा-बरेली हाईवे पर राया से हाथरस के मेंडू तक फोरलेन का काम पूरा हो गया है। ऐसे में हाथरस जाने वाले लोग अब हाईवे पर फर्राटा भर रहे हैं। एनएचएआई द्वारा टोल शुरू किए जाने से उन्हें जेब भी ढीली करनी पड़ रही है। जल्द ही बाद से राया तक का खंड भी चालू हो जाएगा। हाथरस से आगे काम पूरा होने में अभी एक साल का समय लगेगा।
कृष्ण की नगरी से हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली जाने वाले लोगों को राहत देने के लिए मथुरा से बरेली हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। करीब 218 किलोमीटर लंबे इस हाईवे की लागत साढ़े सात हजार करोड़ के करीब है। लोगों को जल्द इस हाईवे का निर्माण पूरा होने का इंतजार है। हाथरस तक सफर करने के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। राया से हाथरस तक 33 किलोमीटर हाईवे का काम पूरा हो गया है। काम पूरा होने के साथ ही वाहनों के फर्राटा भरने के लिए यह हिस्सा खोल दिया गया है। इसके साथ ही हाथरस में गांव जवाहर के पास टोल प्लाजा भी शुरू हो गई है। इससे सफर के लिए आपको जेब भी ढीली करनी पड़ेगी।
बाद से शुरू होने वाले इस हाईवे पर माइलस्टोन 33 तक फिलहाल कुछ काम शेष रह गए हैं। कार्यदायी संस्था पीएनसी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अमित भाटिया ने बताया कि शून्य से माइल स्टोन 33 तक अवशेष कामों को तेजी से किया जा रहा है। कुछ महीनों में ही यह काम भी पूरा हो जाएगा। इससे आगरा की तरफ से आने वाले वाहन सीधे बाद से हाथरस के लिए हाईवे पर चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
-- -
मथुरा में यहां से हाईवे पर कर सकेंगे एंट्री
जिले की सीमा में मथुरा-बरेली हाईवे पर एंट्री के लिए यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। अमित भाटिया ने बताया कि बाद, कोयला अलीपुर, महावन और राया से हाईवे पर एंट्री मिल सकेगी।
-- -
एक साल में पूरा होगा हाथरस से कासगंज तक का काम
दूसरे पैकेज में माइलस्टोन 66 से 123 का भाग शामिल है। यह हाथरस और कासगंज को जोड़ता है। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक बदायूं खंड उत्कर्ष शुक्ला ने बताया पैकेज दो पर अभी काम चल रहा है। इसे पूरा होने में करीब एक साल का समय लग सकता है। 2026 से कासगंज तक हाईवे पर सफर सुहाना हो जाएगा। वहीं कासगंज से बरेली का काम अब जल्द ही शुरू होने वाला है। यह कार्य 2027 तक पूरा होगा।
-- -
लखनऊ हाईवे से नहीं बरेली में रिंग रोड से जुड़ेगा
एनएचएआई के परियोजना निदेशक बदायूं उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि मथुरा-बरेली हाईवे को पहले बरेली में लखनऊ हाईवे से जोड़ने की योजना थी। तब इसकी लंबाई करीब 228 किलोमीटर थी। लेकिन बाद में बरेली में रिंग रोड परियोजना शुरू होने के बाद अब हाईवे को रिंग रोड से ही जोड़ा जाएगा। इससे प्रोेजेक्ट की लंबाई 228 किलोमीटर से घटकर 218 रह गई है।