फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women who came to Vrindavan on religious pilgrimage scared after incident of goliKand in attempt to loot

श्रद्धालुओं से लूट की कोशिश: बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, सहमी हैं महिलाएं, कुछ बोलने को तैयार नहीं

Fri, 14 Apr 2023 01:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 01:43 PM IST
सार

वृंदावन में परिक्रमा के दौरान बदमाशों ने महिला श्रद्धालुओं से लूट की कोशिश की। ई-रिक्शा चालक ने एक बदमाश को पकड़ लिया तो दूसरे ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद से महिलाएं सहमी हुई हैं। वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
 

विज्ञापन
Women who came to Vrindavan on religious pilgrimage scared after incident of goliKand in attempt to loot
लूट की कोशिश में ई-रिक्शा चालक को मारी गोली - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आईं महिलाएं बुधवार रात हुई वारदात के बाद से डरी हुई हैं। माहेश्वरी सेवा सदन में जब समीक्षा और शालिनी से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बस इतना ही कहा कि वह दो-चार दिन वृंदावन में रुकने के लिए आईं थीं, लेकिन यहां के हालात बहुत खराब हैं। वह वापस इंदौर जा रही हैं। 

विज्ञापन

आगे-आगे पुलिस, पीछे से आए बदमाश

शहर के निधिवन के समीप महिला श्रद्धालुओं के साथ हुई लूट के प्रयास की वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला है कि जिस वक्त बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उससे कुछ मिनटों पहले ही पुलिस की चेतक बाइक वहां से गुजरी थी। पुलिस के निकलने के बाद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, वृंदावन पुलिस सहित चार टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन

गेस्टहाउस से ही पीछे लगे थे बदमाश

बदमाश चारों महिलाओं का पीछे रमणरेती स्थित माहेश्वरी सेवा सदन से कर रहे थे। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि उन्होंने गेस्ट हाउस से ही महिलाओं का पीछा शुरू कर दिया, लेकिन रात के समय भी परिक्रमा में लोगों की चहलकदमी के कारण वह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। निधिवन के समीप सुनसान इलाके में आकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

आधी रात और बाइक पर हथियारों के साथ कई किलोमीटर तक दो बदमाश ई-रिक्शा का पीछा करते हैं, लेकिन कहीं भी पुलिस की सख्ती देखने को नहीं मिली। अगर पुलिस रात के समय बाइक सवारों को रोककर पूछताछ करती तो यह वारदात होने से बच सकती थी।

यह था पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर के मंगल नगर बंगाली चौराहा निवासी समीक्षा, कवा, शालिनी, और मंजू माहेश्वरी बुधवार दोपहर मंदिरों के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचीं। समीक्षा के अनुसार उन्होंने रमणरेती स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में कमरा ले लिया। सभी मंदिरों के दर्शन कर रूम पर आ गईं। 

बदमाशों ने ई-रिक्शा को रुकवा लिया

इसी दौरान रात 11 बजे चारों वृंदावन की परिक्रमा देने निकलीं। गेस्ट हाउस के बाहर इस्कॉन मंदिर रोड पर खड़े राघवेंद्र से चार सौ रुपये में ई-रिक्शा बुक कर लिया। रात लगभग 12 बजे चारों ई-रिक्शा से परिक्रमा मार्ग से निधिवन के समीप पहुंचीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने आगे आकर ई-रिक्शा को रुकवा लिया। 

तमंचा निकलते हुए उनसे पर्स, चेन को लूटने का प्रयास किया। इसी बीच ई-रिक्शा चालक राघवेंद्र ने विरोध करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। यह देखकर उसके साथी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली राघवेंद्र के कंधे में लगी और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाश भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed