फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women Turn Away Team Sent to Install Smart Meters

Mathura News: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम को महिलाओं ने लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Women Turn Away Team Sent to Install Smart Meters
कोसीकलां में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रर्दशन करती महिलाएं। 
कोसीकलां। स्मार्ट मीटर लगाने गई विद्युत निगम की टीम को शुक्रवार को महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए लौटा दिया।
विज्ञापन

जेई आमोद आनंद, टीजी-2 कुलभूषण, मीटर कंपनी के प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार की अगुवाई में निगम की टीम भगवती रोड पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। जैसे ही महिलाओं को सूचना मिली वह बड़ी संख्या में एकत्रित हो गईं और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने लगीं। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के दौरान जेई ने कहा कि मीटर लगाना जरूरी है और इसे नहीं रोका जा सकता। इसके बाद भी महिलाओं ने इसे लगाने से साफ इंकार कर दिया।

ऐसे में जेई सहित निगम की टीम लौट गई। आर्य नगर निवासी वेदराम शर्मा, नंद किशोर शर्मा ने कहा कि अधिकारी जबरन मीटर लगवा रहे हैं। राहुल सिंह, सत्यप्रकाश का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाते समय तीन महीने का ट्रायल पीरियड देना चाहिए। मुकुट अग्रवाल, विनोद कुमार ने कहा कि बिजलीघर पर शिकायत सुनने वाले अधिकारी बैठाए जाएं। वहीं जेई ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed