{"_id":"6597079500cb9f0ea00e2d37","slug":"women-stood-in-front-of-jcb-encroachment-campaign-stopped-mathura-news-c-160-1-sagr1034-1595-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं महिलाएं, अतिक्रमण अभियान रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं महिलाएं, अतिक्रमण अभियान रुका
विज्ञापन
कोसीकलां। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को बाईपास पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कचरा गली में महिलाएं के जेसीबी के आगे आकर खड़ी हो गईं। इस कारण एक घंटे तक अभियान रुका रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद महिलाएं मानीं। 10 से अधिक दुकान स्वामियों ने लिखित पत्र देकर अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत मांगी।
राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने घटना प्रबंधक नरेंद्र चौधरी के निर्देशन में बाईपास के सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जैसे ही जेसीबी कचरा गली के पास पहुंचीं महिलाएं जेसीबी के सामने आ गईं और विरोध करने लगीं। सूचना पर दुर्घटना प्रबंधक मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर बुझाकर शांत किया। तब एक घंटे बाद अभियान शुरू हो सका।
राजमार्ग प्राधिकरण के घटना प्रबंधक ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। जिसमें एक दुकान को जैसे ही टीम ने तोड़ा तो महिलाओं ने अवरोध पैदा कर दिया। जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं। जबकि प्राधिकरण पहले ही सभी को नोटिस सौंप चुका है। इसके बाद टीम ने कोसी से होडल की ओर वाली साइड में अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए तो 10 अतिमणकारियों ने लिखित पत्र देकर समय मांगा तो उन्हें वक्त दे दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने गई टीम पर महिला शारदा जैन ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण की टीम कुछ भूमाफिया से मिलकर दुकानदारों को जमींदोज करने में जुटी है। उनकी दुकान डिवाइडर से 30 मीटर दूर होने के बाद भी ध्वस्त कर दी गई। टीम भूमाफिया से मिलकर गरीबों को सड़क पर खदेड़ने में जुटी है। अगर टीम ने अपना रवैया नही बदला तो आंदोलन किया जाएगा।